शिल्पा राव ने अपनी आवाज से किया मंत्रमुग्ध शिल्पा राव एक भारतीय सिंगर है, जो आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं इनका जन्म 11 अप्रैल 1984 को जमशेदपुर, बिहार में हुआ था शिल्पा ने बॉलीवुड में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में फिल्म अनवर के गाने तोसे नैना से की थी इसके बाद उन्होंने साल 2007 में फिल्म द ट्रेन के लिए वो अजनबी, और बचना ए हसीनो फिल्म के लिए खुदा जाने गाना गाया था इसके अलावा सिंगर ने इश्क शावा, मलंग, मेहरबान, आज जाने की जिद ना करो, जैसे गाने गाए हैं शिल्पा ने ए आर रहमान, प्रितम, विशाल शेखर जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है सिंगर ने कई अवॉर्ड भी हासिल किए हैं, जिसमें बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर, बेस्ट म्यूजिक डेब्यू, बेस्ट सिंगर जैसे अवॉर्ड शामिल हैं Shilpa Rao