पहली नजर में शिल्पा पर दिल हार बैठे थे राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं चर्चित कपल ने 22 नवंबर 2009 में एक दूसरे से शादी की थी शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है राज कुंद्रा को शिल्पा शेट्टी से पहली नजर में प्यार हो गया था, हालांकि शादी करने के लिए उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़े थे शिल्पा शेट्टी ने भी एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वे भी राज की पर्सनालिटी और स्माइल पर फिदा हो गई थी राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी को एक बेटा और एक बेटी भी है --jkgg