इंडियन पुलिस फोर्स की टीम को शिल्पा ने खास अंदाज में कहा शुक्रिया शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं वे जल्द ही रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज से ओटीटी पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं इंडियन पुलिस फोर्स 19 जनवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकेगी इस बीच अभिनेत्री ने इस सीरीज के लिए रोहित शेट्टी को खास अंदाज में शुक्रिया कहा है उन्होंने इंस्टाग्राम पर एप्रिसिएशन पोस्ट कर रोहित शेट्टी समेत पूरी टीम को धन्यवाद दिया है पोस्ट में अभिनेत्री ने एक वीडियो के जरिए इंडियन पुलिस फोर्स की झलकियां साझा की हैं इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आने वाले हैं एंटरटेनमेंट डेस्क