अमर उजाला
Fri, 2 May 2025
शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने पति राज कुंद्रा और अपने बच्चों के साथ खूबसूरत जगहों की यात्रा करती रहती हैं।
हालांकि, इस बार उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लिया और अकेले यात्रा करने का फैसला किया।
शिल्पा ने अपने नया वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने पहले सोलो ट्रिप की झलक दिखाई।
शिल्पा ने वीडियो साझा करते हुए बताया कि वह एक दशक से अधिक समय से सोलो ट्रिप पर जाने का सपना देख रही थीं।
अभिनेत्री को ऑस्ट्रिया के एक रिसॉर्ट में साइकिलिंग, लॉन्ग वॉकिंग ट्रिप और स्पा ट्रीटमेंट का लुत्फ उठाते हुए देखा गया।
वीडियो की शुरुआत में शिल्पा साइकलिंग करती और एक जगह उछलती-कूदती नजर आईं।
क्लिप में उनके पिलेट्स सेशन, खुली हवा में योग और बाद में बाथटब में आराम करने की झलक भी दिखाई गई है।
वह अलग-अलग चर्च में जाती हुईं, स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेती हुई, धूप सेंकती हुई भी नजर आईं।
वेव्स 2025 के दूसरे दिन इन सितारों का रहा जलवा, देखें तस्वीरें