यू आर सो हॉट! ईशा गुप्ता को देख राज कुंद्रा की फिसली जुबान शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा 2021 में तब सुर्खियों में आए थे, जब मुंबई पुलिस ने उन्हें पोर्नोग्राफी में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था वह अतरंगी मास्क से खुद का चेहरा ढके हुए नजर आते हैं, काफी लंबे समय से वह सुर्खियों में बने हुए है वहीं, एक बार फिर राज कुंद्रा ने ऐसा कुछ कर दिया, जिसके बाद वह इंटरनेट पर छा गए हैं दरअसल करीना कपूर स्टारर फिल्म 'जाने जान' के प्रीमियर पर ईशा गुप्ता शामिल हुई थीं ईशा को देखकर राज बेहद खुश हुए और उन्हें गले लगा लिया ईशा को गले लगाने के लिए आगे बढ़ते ही उन्हें यह कहते हुए सुना गया, 'ओह माय गॉड, तुम बहुत हॉट हो' जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, नेटिजंस ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए और अपनी-अपनी राय देने लगे, एक यूजर ने लिखा, 'कुंद्रा नहीं सुधरा' मनोरंजन