'धड़कन' को 23 साल पूरे, शिल्पा शेट्टी ने फैंस को कहा- शुक्रिया शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी अभिनीत फिल्म 'धड़कन' की रिलीज को आज 23 वर्ष पूरे हो गए हैं यह फिल्म 2000 में आज ही के दिन रिलीज हुई थी दो दशक से अधिक वक्त पूरा करने पर शिल्पा शेट्टी ने एक पोस्ट साझा किया है उन्होंने पोस्ट साझा कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है और लिखा है, 'देव, अंजलि और राम को इतने वर्षों से लगातार प्यार देने के लिए शुक्रिया' इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी ने अजंलि का रोल अदा किया, जो देव (सुनील शेट्टी) से प्यार करती है अंजलि की शादी राम (अक्षय कुमार) से होती है, इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ गाने भी खूब पसंद किए गए बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया, फिल्म में महिमा चौधरी भी अहम रोल में नजर आईं --