चटकारे लेकर स्ट्रीट फूड खाती नजर आईं शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों आने वाली फिल्म 'सुखी' फिल्म को लेकर चर्चा में हैं अब शिल्पा को मुंबई की सड़कों पर स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाते हुए देखा गया है शिल्पा अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा मल्होत्रा के साथ अपनी बचपन की मिठाई की दुकान पर पहुंचीं शिल्पा और आकांक्षा ने जी भरकर मिठाई का आनंद लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया शिल्पा और आकांक्षा ने मिठाई के बाद रगड़ा पेटिस का भी लुत्फ उठाया फिल्म सुखी में शिल्पा शेट्टी अभिनेता अमित साध और कुशा कपिला के साथ नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी