रेडी हो? इस दिन आ रहा है 'इंडियन पुलिस फोर्स' का टीजर रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है आज इस सीरीज का पोस्टर जारी हुआ है, इसी के साथ फैंस के लिए एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है शिल्पा शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारों से सजी इस सीरीज की टीजर रिलीज डेट का खुलासा हुआ है इसका टीजर कल यानी शनिवार को रिलीज होने जा रहा है श्वेता तिवारी ने सीरीज का पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, 'फोर्स का स्वागत जोश से करने को रेडी हो?' बता दें कि ये सीरीज 19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी -