मिसकैरेज के दर्द से क्यों नहीं उबर पाईं शिल्पा? बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने साल 2020 में सेरोगेसी से बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद ये सवाल उठने लगे कि आखिर शिल्पा को यह कदम क्यों उठाना पड़ा जिसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा ने बताया था कि उनके कई मिसकैरेज हुए, बेटे के जन्म के बाद उन्होंने कई बार बच्चे के लिए ट्राई किया था शिल्पा ने खुलासा किया था कि उन्हें एपीएलए नाम की बीमारी थी, जिस वजह से उनका बार-बार मिसकैरेज हो जाता था शिल्पा ने बताया कि उन्होंने एक बच्चे को गोद लेने का भी फैसला किया था, लेकिन उसमें भी मुश्किलें आई उन्होंने कहा कि बच्चे को गोद लेने का प्रोसेस चल रहा था लेकिन तभी सीएआरए के साथ एक झगड़े के कारण ईसाई मिशनरी बंद हो गया शिल्पा ने कहा कि इन सबके बाद मैंने लगभग चार साल इंतजार किया और आखिर में सरोगेसी का रास्ता अपनाने का फैसला किया शिल्पा ने बताया कि मैंने सेरोगेसी के लिए भी तीन बार ट्राई किया, उसके बाद बेटी का जन्म हुआ मनोरंजन