फिल्मी दुनिया में आने से पहले इंजीनियर थे शिरीष आज बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता शिरीष कुंदर अपना जन्मदिन मना रहे हैं 24 मई 1973 को जन्मे शिरीष कुंदर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म एडिटर के रूप में की थी इसके बाद फिल्म 'जानेमन' (2006) के जरिए उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा फिल्मी दुनिया में करियर बनाने से पहले शिरीष ने बतौर इलैक्ट्रॉनिक इंजीनियर काम किया 2004 में शिरीष ने मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान से शादी की कपल के तीन बच्चे हैं ---------------------