शिव ने 'एमटीवी रोडीज' से किया शोबिज की दुनिया में आगाज शिव ठाकरे टीवी जगत की मशहूर हस्तियों में शुमार हैं शिव ठाकरे को एमटीवी रोडीज राइजिंग, बिग बॉस मराठी 2 और बिग बॉस 16 जैसे रियलिटी शो के लिए जाना जाता है शिव ठाकरे का जन्म नौ सितंबर 1989 को अमरावती, महाराष्ट्र में हुआ था शिव ने 2017 में एमटीवी रोडीज से शोबिज की दुनिया में शुरुआत की इसमें वह सेमीफाइनल तक पहुंचे थे 2020 में शिव ऑडिशन में जज के रूप में एम टीवी रोडीज रेवोल्यूशन के पैनल में शामिल हुए --