भरतनाट्यम में माहिर हैं शोभना चंद्रकुमार भारतीय एक्ट्रेस शोभना चंद्रकुमार पिल्लई आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं, इनका जन्म 21 मार्च 1970 को तिरुवनंतपुरम केरल में हुआ था शोभना एक एक्ट्रेस होने के साथ साथ भरतनाट्यम डांसर भी हैं शोभना ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी, उन्होंने 1980 में आई फिल्म मंगला नागी में अभिनय किया था एक्ट्रेस ने मलयालम फिल्मों के अलावा तेलुगू, तमिल, कुछ हिंदी फिल्में, कंन्नड और इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया है उन्होंने वसंत सेना, अपर्णा, कनमायथु, यात्रा जैसी कई फिल्मों में काम किया है शोभना ने अपने फिल्मी करियर में दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड हासिल किए हैं इसके अलावा उन्होंने केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड, और दो फिल्म फेयर अवॉर्ड भी जीते हैं फिल्मी करियर के अलावा शोभना ने भरतनाट्यम की शिक्षा चित्रा विश्वेशवरन और पद्मा शुभमान्यम से ली थी साल 2006 में शोभना को भारत सरकार की ओर से पद्मश्री से सम्मानित किया गया था और 2014 में उन्हें केरल सरकार की ओर से कला रत्न अवॉर्ड दिया गया था साल 1994 में शोभना ने क्लासिकल डांस भरतनाट्यम स्कूल की शुरुआत की थी, जिसका नाम कालपर्णा रखा था शोभना ने आज तक शादी नहीं की है, उन्होंने साल 2011 में एक बच्ची को गोद ले लिया था, जिसका नाम उन्होंने अनंथा नारायणी रखा है Shobana,