अमर उजाला
Fri, 29 May 2026
इन दिनों बॉलीवुड ‘डॉन 3’ को लेकर कंट्रोवर्सी चर्चा में है। फरहान अख्तर की इस फिल्म को छोड़ने के कारण रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया गया। इस मामले में रणवीर सिंह ने चुप्पी साधी हुई है।
इसी बीच एक जानी-मानी राइटर शोभा डे ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए ‘डॉन 3’ की कंट्रोवर्सी पर बात की है। उन्होंने अपनी वीडियो में यह हिंट भी दिया है कि रणवीर सिंह के खिलाफ साजिश रची जा रही है। रणवीर के मामले की तुलना शोभा डे ने दिल्ली जिमखाना विवाद से भी है।
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में शोभा डे कहती हैं, ‘यह पूरा मामला कंट्रोल के बारे में है। यह बैन लगाने के बारे में है। यह लोगों को उनकी हैसियत दिखाने के बारे में है। यह उन लोगों या संस्थाओं को सबक सिखाने के बारे में है जिन्हें शायद लगता है कि उन्हें कुछ ज्यादा ही विशेषाधिकार मिले हुए हैं।'
शोभा डे आगे पोस्ट में कहती हैं, ‘रणवीर सिंह समझदार, होशियार और अच्छी सलाह मानने वाले इंसान हैं। उन्होंने चुप्पी साध रखी है। वह अपने फैंस को अपनी लड़ाई लड़ने दे रहे हैं।’
राइटर अपनी वीडियो में आगे कहती हैं, ‘अगर इस मामले को फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच ही सुलझाना होता, तो वे वकील करके अदालत जा सकते थे। लेकिन जो कुछ भी हो रहा है, वह बहुत ही भद्दा और बुरा है।’
रणवीर सिंह के खिलाफ हो रही साजिश की तरफ भी शोभा डे इशारा करती हैं। वह कहती हैं, ‘रणवीर अपने आप में एक करिश्मा हैं। उनकी जबरदस्त सफलता का श्रेय ‘धुरंधर’ के निर्देशक और निर्माता को मिलना चाहिए। ऐसा लगता है कि यह सबकुछ रणवीर सिंह के खिलाफ ही नहीं, बल्कि ‘धुरंधर’ से जुड़े हर व्यक्ति खासकर निर्देशक और निर्माता के खिलाफ रची गई एक साजिश है।’
शोभा को लगता है कि आदित्य धर बॉलीवुड में कुछ लोगों के लिए खतरा बन चुके हैं। वह वीडियो में कहती हैं, ‘क्या आदित्य धर बॉलीवुड में कुछ लोगों के निहित स्वार्थों के लिए इतना बड़ा खतरा बन गए हैं? देखने से तो ऐसा ही लगता है। लेकिन इस खींचतान में उन्होंने जो किया है और रणवीर ने चुप रहकर जो कामयाबी हासिल की है वही उन्हें ‘ब्रांड’ बनाती है।
शोभा आखिरी में कहती हैं, ‘इससे रणवीर की पॉपुलैरिटी ज्यादा बढ़ी है। जीत किसकी होगी? चलिए इंतजार करते हैं और देखते हैं।’
व्हाइट साड़ी में जान्हवी कपूर ने बरपाया कहर, ओरी ने किया मजेदार कमेंट