‘शोले’ की स्टार कास्ट, क्या आपको अब भी याद हैं ये चर्चित किरदार?

अमर उजाला

Thu, 14 August 2025

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

15 अगस्त को फिल्म ‘शोले’ पचास साल पूरे करेगी। यह फिल्म भारतीय दर्शकों की जिंदगी का एक अटूट हिस्सा बन चुकी है।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

मास एंटरटेनर के तौर पर आज भी फिल्म ‘शोले’ को याद किया जाता है। इसके डायलॉग और किरदार हिंदी सिनेमा में अमर हो चुके हैं। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

क्या आपको भी यह किरदार याद हैं? अगर नहीं तो हम आपको ‘शोले’ के चर्चित किरदारों के बारे में बता रहे हैं।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

फिल्म में संजीव कुमार ने ठाकुर बलदेव सिंह का किरदार निभाया था। वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में थे। बलदेव के दोनों हाथ डाकू गब्बर सिंह काट देता है। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

फिल्म में वीरू के किरदार में धर्मेंद्र थे। वीरू अपने दोस्त जय के साथ मिलकर ठगी और चोरी का काम करत था। बाद में ठाकुर बलदेव के कहने पर रामगढ़ आते हैं और गब्बर से मुकाबला करते हैं। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

फिल्म में वीरू के दोस्त और एक बहादुर इंसान के तौर जय को दिखाया गया। जय का किरदार अमिताभ बच्चन ने निभाया। फिल्म के आखिर में गब्बर से मुकाबला करते हुए जय मर जाता है। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

‘शोले’ में हेमा मालिनी ने बसंती का राेल किया। वह रामगढ़ में रहती है और तांगा चलाती है। फिल्म में बसंती और वीरू के बीच प्रेम कहानी भी दिखाई गई।  

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

 जया बच्चन ने फिल्म में राधा का किरदार निभाया। वह ठाकुर बलदेव के बेटे की विधवा बहू के रोल में नजर आईं। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

फिल्म का सबसे आइकॉनिक रोल यानी गब्बर सिंह को अभिनेता अजमद खान ने निभाया था। फिल्म में गब्बर का खौफ, डायलॉग आज भी दर्शकों को याद हैं। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

फिल्म में असरानी ने एक मजाकिया जेलर का रोल किया। वहीं सांभा के रोल में मैक मोहन नजर आए।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

इसी तरह ए.के हंगल ने रहीम चाचा, सचिन पिलगांवकर ने अहमद, जयदीप ने सूरमा भोपाली, विजू खोटे ने कालिया का रोल किया था। यह किरदार भी काफी चर्चित हुए।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

स्कर्ट टॉप में काजोल का दिखा प्यारा लुक, फैंस ने लुटाया प्यार

इंस्टाग्राम@kajol
Read Now