शूजीत की नई फिल्म से अभिषेक का नया लुक आया सामने अभिषेक बच्चन जल्द ही अपनी नई फिल्म से लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं फिल्म का निर्देशन शूजीत सरकार ने किया है हाल ही में इस फिल्म की पहली झलक लोगों के साथ साझा की गई है फिल्म में अभिषेक एक सामान्य व्यक्ति के रूप में नजर आएंगे अभिषेक की इस फिल्म का निर्माण 'राइजिंग सन फिल्म्स' कर रही है शूजीत अब तक 'पीकू,' 'विकी डोनर,' और 'अक्टूबर' जैसी शानदार फिल्में बना चुके हैं एंटरटेनमेंट डेस्क