अमर उजाला
Sat, 1 November 2025
कार्तिक आर्यन पहले ही करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की एक फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ कर रहे हैं। इसके अलावा वह इसी प्रोडक्शन की अगली फिल्म ‘नागजिला’ में भी नजर आएंगे।
शनिवार को कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया और ‘नागजिला’ की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी।
कार्तिक आर्यन के हाथ में एक क्लैपबोर्ड है, जिस पर नागजिला लिखा है। साथ ही 1 नवंबर की तारीख भी लिखी है।
इसके अलावा अपनी पोस्ट के साथ कार्तिक ने फिल्म की रिलीज डेट भी शेयर की है।
कार्तिक ने ही बताया कि फिल्म ‘नागजिला’ अगले साल 14 अगस्त को रिलीज होगी।
कार्तिक आर्यन ‘नागजिला’ में एक इच्छाधारी नाग का रोल करने वाले हैं।
एक्टर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के एक साल पूरे होने का भी जश्न मनाया है।
बिकिनी फोटोज से सारा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा