सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग रुकी, जानें वजह एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित सलमान खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सिकंदर' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है हालांकि, मुंबई में हो रही भारी बारिश का फिल्म की शूटिंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है न्यूज 18 के मुताबिक, क्रू मेंबर्स दोपहर से ही लोकेशन पर तैनात थे ताकि शाम 7 बजे से शूटिंग शुरू हो सके सलमान खान पूरी भव्य तैयारी के साथ शाम 5 बजे के आसपास लोकेशन पर पहुंचे थे अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह एक्शन से भरपूर फिल्मांकन की रात होने वाली थी हालांकि, मौसम विभाग ने उस क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट घोषित कर दिया इस वजह से शूटिंग रोकनी पड़ गई सीटिए