अमर उजाला
Mon, 3 March 2025
हाल ही में श्रद्धा कपूर का एक वीडियो वारयल हुआ, जिसमें वह अपने हाथ में फोन लिए कहीं जा रही हैं। अचानक एक्ट्रेस के फोन की स्क्रीन ऑन होती है उस पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की तस्वीर नजर आई।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखकर कुछ यूजर्स का कहना था कि श्रद्धा ने जानबूझकर पैपराजी, फोटोग्राफर के सामने अपना मोबाइल फोन का स्क्रीन ऑन किया, जिससे उनकी और रूमर्ड बॉयफ्रेंड की तस्वीर साफ नजर आए।
ऐसा करके शायद श्रद्धा अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट कर रही हैं। पिछले दिनों भी वह एक शादी में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ नजर आईं।
श्रद्धा कपूर के करियर फ्रंट की बात की जाए तो वह साल 2024 में 'स्त्री 2' में नजर आईं। इसके अगले पार्ट में भी वह एक्टिंग करेंगी। इस फिल्म के बनने की बात कुछ समय पहले सामने आई थी।
गोल्डन साड़ी में बेहद दिलकश दिखीं पूजा हेगड़े