गोद भराई के फंक्शन में श्रद्धा ने लगाए जमकर ठुमके श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं हाल ही में वे अपने कजिन प्रियांक शर्मा के घर उनकी पत्नी शजा मोरानी की गोद भराई फंक्शन में पहुंचीं यहां पहुंचकर अभिनेत्री ने जमकर ठुमके लगाए सोशल मीडिया पर इससे जुड़ीं तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं सोशल मीडिया पर लोगों को श्रद्धा का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है श्रद्धा पिछले साल तू झूठी मैं मक्कार फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आई थी एंटरटेनमेंट डेस्क