एनिमल में शक्ति को देखकर खुश हुईं श्रद्धा, कही यह बात रणबीर कपूर की एनिमल बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है दो दिनों में फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है फिल्म में शक्ति कपूर ने भी अहम रोल निभाया है हाल ही में उनकी बेटी ने अपने पिता को एनिमल में उनके अभिनय के लिए बधाई दी श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर अभिनेता की एक तस्वीर साझा की है इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि बापू को बड़े पर्दे पर देखना मुझे बहुत पसंद है एंटरटेनमेंट डेस्क