श्रेया को 10 साल इंतजार के बाद मिली थी पहली फिल्म अभिनेत्री और मॉडल श्रेया धनवंतरी का आज जन्मदिन है श्रेया ने हिंदी और तेलुगु भाषा की फिल्मों के अलावा कई वेब सीरीज में भी काम किया है साल 2019 में श्रेया 'द फैमिली मैन' सीरीज में जोया के रूप में नजर आईं, इस रोल में उन्हें काफी पसंद किया गया 'स्कैम 1992' (2020) में एक्ट्रेस ने पत्रकार सुचेता दलाल की भूमिका शानदार तरीके से निभाई श्रेया आर.बाल्की की फिल्म 'चुप' (2022) में दुलकर सलमान संग नजर आईं, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हुई एक इंटरव्यू के दौरान श्रेया ने कहा था कि अपनी पहली फिल्म पाने में उन्हें करीब 10 साल का समय लगा --