श्रेयस तलपड़े ने किया 'गोलमाल 5' की रिलीज का खुलासा! 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त 'गोलमाल 5' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है फिल्म से जुड़ा हर एक अपडेट फैंस के उत्साह को बढ़ा रहा है अब अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने फिल्म की रिलीज पर बड़ा अपडेट साझा किया है श्रेयस तलपड़े ने बताया कि 'गोलमाल 5' अगले साल दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी श्रेयस तलपड़े ने साझा किया कि टीम जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेगी अभिनेता के अनुसार, 'गोलमाल हम सभी के लिए बहुत खास है और हम इसका इंतजार कर रहे हैं' सीटिए