रणबीर से यश तक, इन सितारों को मिला राम मंदिर उद्घाटन का न्योता! आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर का उद्घाटन समारोह होने जा रहा है श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में फिल्म जगत की तमाम हस्तियां भी शामिल होंगी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी इस ऐतिहासिक पल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, दोनों को न्योता मिला है! इनके अलावा 'केजीएफ' स्टार यश और 'सलार' एक्टर प्रभास को भी निमंत्रण मिला है कई मीडिया रिपोर्ट्स में टाइगर श्रॉफ, अजय देवगन, आयुष्मान खुराना और सनी देओल को भी उद्घाटन सेरेमनी में न्योता मिलने की बात कही जा रही है इसके अलावा अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित भी इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल हो सकते हैं -