राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाएंगे सिद्धार्थ-कियारा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जिंदगी भर के लिए एक-दूजे का हाथ थामने जा रहे हैं डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कपल ने राजस्थान के थार रेगिस्तान में रेतीले धोरों पर बने सूर्यगढ़ पैलेस को चुना है स्टार कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन 4 और 5 फरवरी को होंगे देश-विदेश से आने वाले खास मेहमानों के बीच मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी होगी 6 फरवरी को दोनों बैंड-बाजे और बारात के साथ मंडप में सात फेरे लेंगे करीब 4 साल की रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बनने का फैसला लिया है खत्म