अंबानी से सिड-कियारा को मिला यह तोहफा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंध गए हैं, दोनों ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर में धूमधाम से शादी रचाई शादी में बॉलीवुड से लेकर बिजनेस घराने तक की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं सिड-कियारा को शादी में एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने खास तोहफा दिया है कियारा-सिद्धार्थ को रिलायंस ट्रेंड्स फुटवियर का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है बता दें कि कियारा का अंबानी परिवार से बचपन से ही जुड़ाव है, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और कियारा बेस्टफ्रेंड्स हैं कियारा की शादी में भी ईशा अपने पति आनंद पीरामल के साथ शरीक हुईं ट्रेंड्स का एंबेसडर बनने पर कियारा ने कहा, 'ट्रेंड्स को पूरे भारत में पसंद किया जाता है, इसके साथ जुड़ना खुशी की बात है' वहीं, सिड ने कहा, 'मैं भारत में इस ब्रांड के चेहरे के रूप में जुड़कर खुश हूं' -------------