सिड-कियारा की शादी की पांच अनोखी बातें सिद्धार्थ और कियारा 7 फरवरी को पूरी रस्मो-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं भव्य अंदाज में हुई इस शादी में कई चीजें काफी अनोखी रहीं, आइए जानते हैं रस्मो-रिवाज के मुताबिक जब कियारा ने अपने पति बने सिड के पैर छुए तो सिद्धार्थ ने भी कियारा के पैर छुए रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धार्थ ने कियारा के पैर यह दिखाने के लिए छुए कि दोनों बराबर हैं शादी में सिड ने भी कियारा के नाम की मेहंदी लगवाई, सामने आई तस्वीरों में उनके हाथों पर KI का डिजाइन देखा जा सकता है रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों सितारों की शादी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो सकती है खबर है कि कियारा-सिद्धार्थ ने शादी में नो फोन पॉलिसी को अपनाया शादी में कियारा ने सिद्धार्थ को काफी खास गिफ्ट दिया, उन्होंने अपने कलीरों को कस्टमाइज कराया और उस पर सिद्धार्थ के दिवंगत पेट ऑस्कर का चेहरा बनवाया ----------