अमर उजाला
Sun, 23 March 2025
हाल ही में सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी मुंबई में हुआ, यहां सलमान खान और पूरी स्टार कास्ट पहुंची थी।
मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान खान अपनी फिल्म की एक हीरोइन की तारीफों के पुल बांधते दिखे। इस फिल्म में काजल अग्रवाल और रश्मिका मंदाना अहम किरदार निभा रही हैं।
इस मौके पर सलमान खान ने बताया कि रश्मिका मंदाना को देखकर उन्हें अपनी जवानी के दिनों की याद आती है। अभिनेत्री को सलमान खान ने बहुत ही मेहनती बताया।
सलमान खान बताते हैं कि फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग के दौरान ही रश्मिका मंदाना फिल्म ‘पुष्पा 2’ में भी व्यस्त रहती थीं। इस दौरान रश्मिका के पैर में भी चोट लगी। लेकिन वह एक दिन भी सेट से दूर नहीं रहीं।
सलमान आगे कहते हैं, ‘मुझे रश्मिका को देखकर अपने जवानी के दिन याद आ गए। मैं भी बिल्कुल ऐसा ही मेहनती था।
फिल्म ‘सिकंदर’ में साउथ इंडियन फिल्मों के नामी अभिनेता सत्यराज भी नजर आएंगे, वह फिल्म में विलेन बने हैं।
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
दिव्या खोसला ने अपनी अदाओं से फैंस पर गिराईं बिजलियां