अमर उजाला
Wed, 26 March 2025
सलमान खान अभिनीत एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सिकंदर' 2025 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है
एआर मुरुगदास द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी
अक्सर ईद पर रिलीज हुईं सलमान खान की कई फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं
अब देखना यह होगा कि क्या 'सिकंदर' इस बार ईद पर भाईजान को तोहफा दे पाएगी
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाएगी
सैनलिक के अनुसार, सिकंदर ने हिंदी 2D में 76,006 टिकट और हिंदी IMAX में 282 टिकट बेचे हैं
इसकी रिलीज में चार दिन बचे हैं, ब्लॉक सीटों के साथ, फिल्म ने पहले दिन 6.61 करोड़ रुपये के टिकट बेचे
फिल्म के पूरे भारत में कुल 9128 शो हैं, इस बार फिल्म की एडवांस बुकिंग कम लग रही है, जिसका असर कमाई पर पड़ सकता है
12वें दिन दिखी 'द डिप्लोमैट' की धीमी रफ्तार, जानें कलेक्शन