सलमान की ये फिल्में हैं बेहतरीन, 'सिकंदर' की रिलीज से पहले उठा सकते हैं लुत्फ

अमर उजाला

Sat, 29 March 2025

Image Credit : एक्स
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी नई एक्शन फिल्म 'सिकंदर' के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं। इसकी रिलीज से पहले आप सलमान की कई शानदार फिल्मों का ओटीटी पर लुत्फ उठा सकते हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' है एक ट्रैजेडी रोमांस ड्रामा है। इसमें सलमान ने राधे का किरदार निभाया था। इसे जी 5 पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
 
Image Credit : सोशल मीडिया
'वांटेड' एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें सलमान खान एक अंडरकवर पुलिस ऑफिसर राधे के रूप में नजर आए थे। यह फिल्म दर्शकों को एक्शन और संवादों से बांधे रखती है। इसे जी 5 पर देखा जा सकता है।
Image Credit : इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan
'बजरंगी भाईजान' एक दिल को छू लेने वाली कहानी है, जिसमें सलमान खान ने पवन कुमार चतुर्वेदी का किरदार निभाया था। यह फिल्म प्यार और इंसानियत का संदेश देती है। इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
Image Credit : इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan
'टाइगर 3' यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स की तीसरी फिल्म है, जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिली थी। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। 
Image Credit : इंस्टाग्राम- @beingsalmankhan
'जय हो' एक सामाजिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें सलमान खान ने जय अग्निहोत्री का किरदार निभाया था। यह फिल्म भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष और समाज में बदलाव लाने का संदेश देती है। इसे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
Image Credit : इंस्टाग्राम- @beingsalmankhan

'ज्वेल थीफ' से पहले देखें रॉबरी पर बनीं ये फिल्में

इंस्टाग्राम
Read Now