बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हुई 'सिकंदर', छह दिन में भी 100 करोड़ तक नहीं पहुंची फिल्म सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना और सत्यराज भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा ने दर्शकों को काफी ज्यादा निराश किया है, इसी वजह से यह फिल्म अब तक 100 करोड़ के आंकड़े तक को भी नहीं छू सकी है। शुक्रवार को फिल्म ने महज तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 94 करोड़ रुपये हो गई है। शनिवार तक यह फिल्म 100 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। एंटर