'सिकंदर' का हाल बेहाल, सात दिन में 100 करोड़ नहीं कमा सकी फिल्म फिल्म 'सिकंदर' दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है। यही वजह है कि बहुत से सिनेमाघरों से सिकंदर को अन्य फिल्मों से बदला जा रहा है। यह फिल्म अब तक 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है। शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में कुछ खास उछाल नहीं दिखा। सातवें दिन फिल्म ने तीन करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 97.5 करोड़ रुपये हो गई है। एंटर