रविवार का फायदा नहीं उठा सकी 'सिकंदर', आठ दिन में पहुंची 100 करोड़ के पार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। ए आर मुरुगदास और सलमान खान की जोड़ी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहे हैं। फिल्म में सलमान जैसे सितारे की मौजूदगी के बावजूद 'सिकंदर' को 100 करोड़ी क्लब तक पहुंचने में आठ दिन का समय लग गया। रविवार को फिल्म ने चार करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 102.25 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है, इस हिसाब से यह अब तक अपनी लागत की आधी ही कमाई कर सकी है। एंटर