अमर उजाला
Mon, 24 March 2025
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं। हाल ही में उनकी एक फिल्म 'नादानियां' ओटीटी पर रिलीज हुई।
हाल ही में खुशी कपूर ने एक फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में साझा किया। इस फिल्म को देखने के लिए वह काफी उत्साहित हैं।
खुशी कपूर जिस फिल्म को थिएटर में देखने के लिए उत्साहित हैं, वह उनकी अपनी फिल्म नहीं है।
खुशी असल में सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सिकंदर' को लेकर एक्साइटेड नजर आ रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर साझा किया है।
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखा जा रहा है।
इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा इन फिल्मों-सीरीज का मजा