'सिकंदर' को देखकर झूम उठे फैंस, सिनेमाघरों में खूब बजीं तालियां और सीटियां सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं अब आनी शुरू हो गई है। लंबे समय के बाद 'भाईजान' को बड़े पर्दे पर देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। सिनेमाघरों के अंदर के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इनमें सलमान खान को देखकर फैंस खुशी से तालियां, सीटियां बजाते दिखे, साथ ही वे 'जोहरा जबीं' गाने पर झूमते भी नजर आए। सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं। एंटर