'अनुरोध' की सिंपल ऐसे बनीं फैशन डिजाइनर डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल कपाड़िया 80 और 90 के दशक के फिल्मों में दिखाई दी थीं सिंपल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'अनुरोध' से की थी इसके बाद एक्ट्रेस कई फिल्मों में सेकेंड्री रोल में नजर आईं एक्टिंग छोड़ सिंपल कपाड़िया ने डिजाइनिंग का रुख कर लिया और कॉस्ट्यूम डिजाइनर बन गईं उन्होंने 'रुदाली', 'रोक सको तो रोक लो', 'शहीद' जैसी कई फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन की सिंपल धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगीं, उन्हें 'रुदाली' के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला मगर किस्मत को कुछ और ही क्या मंजूर था, एक्ट्रेस कैंसर की गिरफ्त में आ गई 10 नवंबर 2009 को एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया ,..........