सिंगर हंसराज रघुवंशी के रिसेप्शन पार्टी में सितारों का लगा मेला सिंगर हंसराज रघुवंशी ने कुछ दिन पहले ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कोमल सकलानी के साथ सात फेरे लिये थे अब हंसराज और कोमल की वेडिंग रिसेप्शन से फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं इस पार्टी में म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे शामिल हुए रिसेप्शन पार्टी में सिंगर सलीम मर्चेंट भी पहुंचे थे, उन्होंने कोमल और हंसराज को शुभकामनाएं देते हुए वेडिंग रिसेप्शन की एक तस्वीर शेयर की है वहीं हंसराज के रिसेप्शन में 'इंडियन आइडल 10' का हिस्सा रह चुके अंकुश भारद्वाज भी पहुंचे वेडिंग रिसेप्शन में नई नवेली दुल्हन ने लहंगा या साड़ी पहनने के बजाय गाउन कैरी किया, दोनों ने ब्लैक आउटफिट कैरी किए मनोरंजन