दोस्ती की मिसाल बनें मीका सिंह, दोस्त को गिफ्ट किए करोड़ों के दो फ्लैट सिंगर मीका सिंह ने एक बार फिर दोस्ती की मिसाल पेश की है, जिसके बाद हर कोई कह रहा है, 'दोस्त हो तो मीका सिंह जैसा' जी हां, मीका सिंह ने अपने दोस्त को उनके जन्मदिन के मौके पर कुछ ऐसा गिफ्ट कर दिया, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है मीका ने अपने खास दोस्त कंवलजीत सिंह को उनके बर्थडे पर गिफ्ट में मुंबई और दिल्ली में करोड़ों रुपये के दो बंगले दिए इसके बाद से ही मीका सिंह सुर्खियों में बने हुए हैं, इन बंगलों की कीमत चार-चार करोड़ रुपये बताई जा रही है इससे पहले भी मीका सिंह ने अपने दोस्त को मर्सिडीज गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत 80 लाख रुपये थी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मीका सिंह 97 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं .................