अमर उजाला
Sun, 30 March 2025
हिंदी फिल्मों में कई हिट गाने गा चुकी पलक मुच्छल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।
सोशल मीडिया पर पलक के बर्थ डे सेलिब्रेशन से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह पैपराजी संग केट काट रही हैं।
पैपराजी के साथ जब पलक केट काट रही हैं तो उस समय उनके पति मिथुन भी मौजूद हैं। मिथुन भी म्यूजिक डायरेक्टर हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों में काफी सक्रिय हैं।
पलक के हिट गानों की बात करें तो वह हिंदी फिल्मों में 'आशिकी 2' का 'मेरी आशिकी...' गीत गा चुकी हैं। इसके अलावा भी कई हिट हिंदी सॉन्ग पलक ने बॉलीवुड फिल्मों में गाए हैं।
बहुत कम उम्र से पलक गाना गाने लगी थीं। साथ ही वह कैंसर से ग्रस्त बच्चों का इलाज भी कराती रही हैं। इसके लिए सिंगिंग से होने वाली इनकम को खर्च करती हैं।
स्टाइलिश लुक देख फैंस के उठे होश, क्या आपने देखा फैशनिस्टा सोनम कपूर का नया अंदाज