आकांक्षा दुबे की मौत का आरोपी समर सिंह गिरफ्तार भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है समर को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाए जाने की तैयारी की जा रही है वहीं, प्रकरण के दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश जारी है बता दें कि आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी समर और संजय सिंह के खिलाफ अदालत ने गुरुवार को गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं -----