अमर उजाला
Thu, 21 November 2024
अर्जुन कपूर फिलहाल अपनी हालिया रिलीज सिंघम अगेन की सफलता का आनंद ले रहे हैं
इस फिल्म में वह मुख्य विलेन के तौर पर नजर आए हैं
हाल में ही अभिनेता ने अपने सबसे बड़े डर और बॉलीवुड में 12 वर्षों में सीखे गए सबक को लेकर बात की है
अपने सबसे बड़े डर को लेकर अर्जुन कपूर ने साझा किया कि प्रियजनों को खोना उनका सबसे बड़ा डर है
उन्होंने कहा, “हर किसी को अपना डर होता है, मेरे लिए यह प्रियजनों को खोना होगा, मैंने जीवन में बहुत कुछ खोया है, इसलिए मैं और अधिक खोना नहीं चाहूंगा"
अर्जुन ने आगे कहा," यह समय-समय पर मेरे व्यवहार में भी दिखाई देता है, अन्यथा, मैं काफी निडर हूं"
जन्मदिन की पार्टी से पहले समंदर के किनारे मस्ती के मूड में दिखे कार्तिक