वीर पहाड़िया ने की ए बी देवय्या के परिवार से मुलाकात, स्काई फोर्स में निभाया है उनका ही किरदार
अमर उजाला
Mon, 13 January 2025
Image Credit : सोशल मीडिया
स्काई फोर्स के अभिनेता वीर पहाड़िया ने हाल ही में भारतीय वायु सेना के पूर्व स्क्वाड्रन लीडर ए बी देवय्या के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की।
Image Credit : सोशल मीडिया
फिल्म में वीर ने ए बी देवय्या का किरदार निभाया है। ए बी देवय्या भारतीय वायु सेना के एक प्रमुख अधिकारी थे, जिन्होंने पाकिस्तान से लड़ते हुए अपना बलिदान दे दिया था।
Image Credit : सोशल मीडिया
इस विशेष मुलाकात में वीर ने ए बी देवय्या की पत्नी से आशीर्वाद लिया और उनका सम्मान करते हुए उनके पैर छुए।
Image Credit : सोशल मीडिया
वीर और ए बी देवय्या के परिवार के बीच यह मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
फिल्म स्काई फोर्स ए बी देवय्या की बहादुरी, संघर्ष और युद्ध के मैदान में दिए गए उनके अद्वितीय योगदान की कहानी बयां करेगी।
Image Credit : सोशल मीडिया
स्काई फोर्स 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म भारतीय सेना के शौर्य और वीरता को प्रदर्शित करने की कोशिश करेगी।
Image Credit : सोशल मीडिया
फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में में कई दमदार डायलॉग सुनने को मिले थे।
Image Credit : इंस्टाग्राम
तीन दिन में ही धराशायी हुई 'फतेह', 'पुष्पा 2' से भी कम रही रविवार की कमाई