दमदार रहा पहला हफ्ता, 100 करोड़ के करीब पहुंची 'स्काई फोर्स' 'स्काई फोर्स' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार करने में सफल रही है। लंबे समय बाद अक्षय कुमार की किसी फिल्म ने टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन किया है। गुरुवार को इस फिल्म ने पांच करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 86.5 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्म में अक्षय के साथ वीर पहाड़िया ने भी अहम भूमिका निभाई है। स्काई फोर्स भारत की ओर से की गई पाकिस्तान पर पहली एयर स्ट्राइक पर आधारित फिल्म है। एंटर