अमर उजाला
Mon, 18 December 2023
स्नेहा उल्लाल आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं, अभिनेत्री का जन्म 18 दिसम्बर 1987 में मशकट में हुआ था
स्नेहा ने फिल्मी करियर की शुरुआत 2005 में ‘लकी-नो टाइम फॉर लव’ से की थी, उन्हें सलमान खान ने लॉन्च किया था
स्नेहा ने जैसे ही बॉलीवुड में कदम रखा था, उनकी तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से की जाने लगी और उन्हें ऐश्वर्या का हमशक्ल कहा गया
स्नेहा की फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन वे अपने लुक की वजह से चर्चा में आईं, कहा गया कि ऐश्वर्या की तरह दिखने के कारण ही सलमान ने उन्हें लॉन्च किया है
स्नेहा ने कम फिल्मों में काम किया, 2015 में वे आखिरी बार 'बेजुबां' में नजर आईं, जिसके बाद बीमारी के चलते उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली
लंबे समय बाद वापसी करने पर स्नेहा ने बताया था कि वे ऑक्टोइम्यून डिसऑर्डर बीमारी से जूझ रही थीं, वे चार साल तक अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाई थीं
तीसरे रविवार 'एनिमल' का कमाल और 'सैम बहादुर' भी मालामाल