बेहद शानदार है युवा सेंसेशन अवनीत कौर का कमरा सोशल मीडिया और टीवी की दुनिया की खूबसूरत युवा कलाकार अवनीत कौर फैन फॉलोइंग के मामले में बहुत आगे हैं अवनीत ने महज 20 साल की उम्र में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 'टीकू वेड्स शेरू' की है अभिनेत्री ने अपने यूट्यूब चैनल पर फैंस के लिए एक वीडियो साझा किया है वीडियो में अभिनेत्री ने अपने कमरे का एक एक कोना दिखाया है, जो कि बेहद खूबसूरत है, कमरे में ग्रे रंग के कुशन हैं, और क्वीन साइज बेड है, बेड के बराबर में स्टेशनरी टेबल है, जहां पर कुछ कैंडल्स रखी हैं साथ ही एक मैगजीन है, स्पीकर है, और एक छोटी सी डायरी भी रखी है, उनका यह सारा सामान सफेद रंग की टेबल पर रखा है एक्ट्रेस के बेड के बगल में कुछ आर्टिफिशियल पौधे भी रखे हैं और कमरे में कई ड्रीम कैचर भी सजाए हुए हैं कमरे की खिड़की के पास किताबों से भरा एक स्टैंड रखा हुआ है अभिनेत्री का कमरे में एक पसंदीदा कोना है, वहां पर आर्टिफिशियल मनी प्लांट से सजाया है और कुछ ड्रीम कैचर भी टांगे हैं अवनीत ने वीडियो में कई तरह के ब्रांडेड शूज भी दिखाए, अभिनेत्री के पास एक वॉक इन वॉर्डरोब है, जिसमें उनके शानदार आउटफिट मौजूद हैं उनकी वॉर्डरोब के बगल में मेकअप रूम भी है, वहां पर कई खूबसूरत ज्वेलरी, परफ्यूम और मेकअप का सामान रखा है अवनीत के कमरे से शहर का पूरा नजारा दिखाई देता है अभिनेत्री ने कई सीरियल और कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है, लोग अवनीत के काम को बेहद पसंद करते हैं Avneet Kaur