'रंग दे बसंती' से मिली सोहा को पहचान अभिनेत्री सोहा अली खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं सोहा, शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की बेटी हैं, पटौदी खानदान की लाडली सोहा का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को दिल्ली में हुआ बता दें कि सोहा अली खान अपने घर में भाई बहनों में सबसे छोटी हैं साल 2004 में बंगाली फिल्म 'इति श्रीकांता' से सोहा अली खान ने अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की थी बॉलीवुड में उन्होंने शाहिद कपूर के साथ 'दिल मांगे मोर' से कदम रखा, सोहा को पहचान फिल्म 'रंग दे बसंती' से मिली निजी जिंदगी की बात करें तो सोहा ने अभिनेता कुणाल खेमू से शादी रचाई है, दोनों के एक बेटी इनाया है -----