अमर उजाला
Sun, 25 May 2025
आज एक्टर कुणाल खेमू अपना जन्मदिन (25 मई 1983) मना रहे हैं। इस खास दिन को वह अपनी पत्नी सोहा अली खान के साथ सेलिब्रेट करते दिखे।
कुणाल खेमू और सोहा वेकेशन को एंज्वॉय कर रहे हैं। सोहा अली खान ने इस खास वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं।
इन तस्वीरों में सोहा और कुणाल का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है।
वेकेशन की तस्वीरों के साथ सोहा ने एक कैप्शन भी लिखा है- ‘आज किसका बर्थ डे है। हैप्पी बर्थ डे।’
कुणाल खेमू और सोहा अली खान की शादी को 10 साल हो चुके हैं। यह इंडस्ट्री में एक आइडल कपल के तौर पर जाने जाते हैं। दोनों की एक बेटी भी है।
कुणाल खेमू के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक्टिंग में सक्रिय हैं, साथ ही डायरेक्टर के तौर पर भी पिछले साल एक फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस' बना चुके हैं।
इस एक्ट्रेस की बोल्डनेस देख फैंस बोले- ‘आग लगा दी’, कियारा आडवाणी की बिकनी पिक्चर्स को दी टक्कर