सोमी अली ने क्यों झुकाया कंगना के आगे सिर? सोमी अली अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं सोमी को अक्सर सलमान खान के बारे में कुछ न कुछ कहते सुना जाता है, वह कभी प्रताड़ना के दावे करती हैं, तो कभी कुछ कहती हैं हालांकि, हाल ही में वह कंगना रणौत पर टिप्पणी करती नजर आईं, दिलचस्प बात यह है कि सोमी ने कंगना की तारीफ की है सोमी ने कहा कि कंगना एक ऐसी अदाकारा हैं, जो कभी झूठ नहीं बोलती हैं, इसलिए वह उनके आगे सिर झुकाती हैं एक इंटरव्यू के दौरान सोमी अली ने कहा, 'कंगना के साथ जो भी अन्याय होता है, वह कैमरे पर बोलती हैं और कभी नहीं झिझकतीं एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'जिस तरह से कंगना खुद को शांत रखती हैं, इंडस्ट्री की सच्चाई बताती हैं... मैं इस बेबाकी के लिए उनका सम्मान करती हूं' --