अमर उजाला
Tue, 22 July 2025
जल्द ही एक्ट्रेस नीरू बाजवा अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में एक अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।
इस फिल्म की रिलीज से पहले एक्ट्रेस अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ पार्टी करती नजर आईं।
नीरू बाजवा पार्टी में लहंगा पहने नजर आ रही हैं। इस लुक की कई तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
इस ट्रेडिशनल गेटअप में नीरू की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं।
फैंस ने भी नीरू के लुक को पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘आप हमेशा खूबसूरत लगती हैं।’ कई यूजर्स ने हार्ट इमोजी से नीरू बाजवा की पोस्ट का कमेंट सेक्शन भर दिया।
नीरू बाजवा के करियर की बात करें तो वह पंजाबी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और कई हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
कुछ दिन पहले नीरू बाजवा ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ की। इसमें वह एक भूत के रोल में दिखी थीं।
हरभजन सिंह और बच्चों संग मस्ती करती दिखीं गीता बसरा, देखें वेकेशन की तस्वीरें