अमर उजाला
Thu, 20 February 2025
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की फिल्म 'लुटेरा' बॉक्स ऑफिस पर री-रिलीज होने वाली है।
फिल्म के री-रिलीज की तारीख सोनाक्षी सिन्हा ने खुद अपनी पोस्ट पर बताई है।
लुटेरा की री-रिलीज की खुशी जाहिर कर सोनाक्षी ने लिखा- ओह माई गॉड, यस..।
यह फिल्म सात मार्च को पीवीआर सिनेमा में फिर से रिलीज होने जा रही है।
विक्रमादित्य मोटवानी की यह फिल्म साल 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, फिल्म में साल 1950 के समय की झलक दिखाई गई है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर' में नजर आने वाले हैं।
जल्द 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 'छावा', जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन