होश उड़ा देगा 'हीरामंडी' की शहजादियों का अंदाज संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' का आज फर्स्ट लुक वीडियो सामने आया है वीडियो में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा समेत सभी एक्ट्रेस की झलक देखने को मिली है सोनाक्षी सिन्हा वीडियो में आदाब करती नजर आ रही हैं, कयास लगाए जा रहे हैं कि वह शायद मुस्लिम किरदार अदा कर रही हैं मनीषा कोइराला रॉयल लुक में नजर आ रही हैं अदिति राव हैदरी भी गहने और हैवी मेकअप के साथ कयामत ढा रही हैं ऋचा चड्ढा अपने लुक से दर्शकों के दिलों पर बिजलियां गिरा रही हैं शर्मिन सेगल और संजीदा शेख का लुक भी जबरदस्त है संजय लीला भंसाली की यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर आएगी फर्स्ट लुक लॉन्चिंग इवेंट में वेब सीरीज की सभी स्टारकास्ट ने शिरकत की ---------------